फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी की माैत से दुखी किसान ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी। छह माह पहले पत्नी की बिजली गिरने से हुई मौत होने के गम में पति ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने से पहले उसने बेटी के लिए एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। सुसाइड नोट में जमीन, जायदाद और घर सब बेटी के नाम करने के लिए कहा है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लिया है। पैलानी थाना क्षेत्र के खेरई गांव निवासी प्रेमीलाल निषाद (50) ने सोमवार को दोपहर सूने पक्के मकान में घर के बयाले से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय नौ वर्षीय पुत्री खुशी घर के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गई थी। वहां से लौटकर आई तो पिता को फंदे से लटका देखा। उसके रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे।
विज्ञापन

भतीजे प्रमोद कुमार निषाद ने बताया कि वह पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके नाम दो बीघा जमीन है। खेती करते थे। पत्नी शकुंतला की छह माह पहले बिजली गिरने से मौत हो गई थी। पिता-पुत्री घर में अकेले रहते थे। प्रेमीलाल मजदूरी करते थे। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें