फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक की मौत, चार घायल

Thu, 05 Mar 2015 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में एक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। गुमाई निवासी सत्य प्रकाश बृहस्पतिवार को दोपहर बाइक पर पत्नी व परिवार की दो अन्य महिलाओं को लेकर अतर्रा इलाज कराने आ रहा था।
विज्ञापन


तथागत ज्ञान स्थली विद्यालय के नजदीक सामने से आ रही बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई। बाइक चला रहे सत्य प्रकाश (38), पत्नी मितना (35) और सत्यवती (50) पत्नी अवध लाल, रामप्यारी (40) पत्नी प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दूसरी बाइक का चालक रामबाबू (35) को भी गंभीर चोंटे आईं।

जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में रामबाबू की मौत हो गई। वह मवई गांव का बताया गया है। वह पड़ोसी की बाइक लेकर होली में पत्नी के पास ससुराल पचोखर जा रहा था। 
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के पचुल्ला गांव से सवारियां भरकर आ रहा टेंपो पलट जाने से छह यात्री घायल हो गए। पचुल्ला निवासी कामता (40), सुशीला (20), सूरज (13) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

उधर, शंकर बाजार (नरैनी) निवासी छोटे भइया (35) बृहस्पतिवार को बाइक पर घर जाते समय ट्रक की टक्कर से घायल हो गया।

उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अछाह निवासी अखिलेश (32) अपनी पत्नी कमला (26) को लेकर बृहस्पतिवार सुबह बाइक पर ससुराल पल्हरी से लौटते समय मुरहा गांव के नजदीक पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। पति-पत्नी घायल हो गए। अखिलेश को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें