फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फैमिली आईडी बनाने के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। फैमिली आईडी बनाने के लिए जिले में एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन


डीएम ने ग्राम पंचायत सचिवों के कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा करने और स्कूली बच्चों की भी फैमिली आईडी बनवाने के निर्देश दिए। वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांगजन पेंशन के पात्रों को लाभ दिलाने के लिए अभियान चलाने को कहा। सीडीओ अजय कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक राजेश, जिला विकास अधिकारी कविता तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें