फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बस ने दो छात्राओं को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। कस्बे के बांदा-प्रयागराज मार्ग पर एक निजी विद्यालय के पास बृहस्पतिवार की दोपहर बस चालक ने दो छात्रों को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। थाना गिरवां क्षेत्र के गांव तिंदुही निवासी चुन्नू की बेटी शिवदुलारी (15) पुत्री और बिंदा प्रसाद की बेटी शोभा (14) स्कूल से साइकिल के जरिए घर लौट रही थी। दोनों अतर्रा के सरस्वती इंटर कॉलेज में कक्षा दस में पढ़ रही है। स्कूल से निकलते ही थोड़ी दूर पर चित्रकूट से बांदा की ओर जा रही एक निजी बस के चालक ने दोनों छात्रों की साइकिल में टक्कर मार दी। इससे दोनों गिरकर घायल हो गई। बस चालक गाड़ी छोड़कर वहां से भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें