बांदा। कालवनगंज चौकी के निकट लगा हराभरा नीम का पेड़ छांटने पहुंचे पालिका कर्मियों को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। इसके चलते कर्मी बीच में ही कार्य छोड़कर भाग खड़े हुए। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर्व के मद्देनजर पेड़ की फैली डालियां छांटी जा रही हैं। छाया के चलते पेड़ के निकट लगे हाईमास्क की रोशनी फैल नहीं पाती। उन्होंने बताया कि मोहल्लेवासियों की मांग पर उन्होंने पालिका कर्मियों को इस कार्य के लिए भेजा था। उधर मोहल्ले के दिनेश, लुक्की, संतोष गुप्ता, गुड्डन आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि महज चेयरमैन के परिजनों की सुविधा के लिए हराभरा पेड़ काट कर बरबाद किया जा रहा है। ब्यूरो