फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश बने लोहिया लीग जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डा. राममनोहर लोहिया लीग का उमेश यादव को जिलाध्यक्ष (कार्यकारी) बनाया गया है। लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजेंद्र आनंद और महानगर अध्यक्ष सुनील खत्री ने मनोनयन पत्र जारी किया है। ताजपोशी के बाद बांदा आगमन पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। बाइक जुलूस भी निकाला। सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अगुवानी की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि लोहिया जी के सिद्धांतों पर चलकर अपने नेता मुलायम सिंह यादव के मिशन लोक सभा चुनाव 2014 को कामयाब करेंगे। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह, कमल यादव, बृजेंद्र यादव, योेगेंद्र सिंह, कुलदीप पटेल, जितेंद्र सिंह, शरद त्रिपाठी, मोहित सिंह, राहुल सिंह, शाकिर खान, अतीक इत्यादि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें