फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान गए अनशनकारी छात्रनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। कालेज प्रबंधन व प्रशासन के आश्वासन पर छात्र नेताओं का अनशन दूसरे दिन खत्म हो गया। प्रबंधक ने मिठाई खिलाकर अनशन तोड़वाया और विश्वविद्यालय से संबंधित मांग पत्र कुलपति को भेजने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

पूर्व में उप जिलाधिकारी को दिए गए मांग पत्र पर तवज्जो न दिए जाने से नाराज छात्र नेता अवनीश कुमार, गिरीशचंद्र चतुर्वेदी, सत्येंद्र मिश्रा व लवकुश पटेल शुक्रवार को अनशन पर बैठ गए थे। छात्र नेताओं की मांगों में सांध्यकालीन कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया शुरु करने, कालेज में समाजशास्त्र परास्नातक कक्षाओं को मंजूरी, सभी कक्षाओं में 25 फीसदी सीटें बढ़ाए जाने, स्थानीय छात्राओं को प्रवेश में वरीयता, छात्र संघ कोष की जांच, छात्रों को पुस्तकों की समस्या का निदान आदि शामिल थीं। शनिवार को प्राचार्य प्रताप सिंह सेंगर, उप जिलाधिकारी एके पुष्कर, क्षेत्राधिकारी कृष्णचंद्र सिंह कालेज पहुंचे और अनशनकारी छात्र नेताओं से वार्ता कर एक सप्ताह में मांगे पूरी करने का भरोसा दिया। छात्र नेता श्रीनिवास भारद्वाज ने 10 दिन के अंदर मांगे पूरी न होने पर आरपार की लड़ाई की चेतावनी दी।
छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह राठौर, राजेश गुप्ता, सपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, विजय गुप्ता, विष्णुकांत, बच्चा, सुखवीर, आकाश समेत तमाम छात्र नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें