फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गर्माएगा किसानों की आत्महत्याओं का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुुंदेलखंड में किसानों की आत्महत्याओं का मुद्दा फिर गर्माने के आसार हैं। भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय किसान समन्वय समिति ने बांदा में 30 और 31 जुलाई को बैठक करके इस मुद्दे पर अगली रणनीति तैयार करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षाें में बुंदेलखंड में हजारों किसानों ने बदहाली से तंग आकर फांसी लगा ली। तमाम किसान कर्ज और मर्ज में चल बसे। भारतीय किसान यूनियन का दावा है कि 2842 किसानों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इसके बाद भी शासन और प्रशासन किसानों को सामाजिक रूप से अपमानित करने में कोर कसर नहीं छोड़ रहा। किसान यूनियन इस मामले को गंभीरता से ले रही है। बांदा स्थित जेएन डिग्री कालेज में दो दिवसीय बैठक इस मुद्दे पर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में किसान समन्वय समिति अध्यक्ष पूर्व सांसद भूपेंदर सिंह मान अध्यक्षता करेंगे। किसान नेता और कृषि अर्थशास्त्री पूर्व सांसद शरद जोशी भी भाग लेंगे। किसान यूनियन प्रांतीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय समन्वय समिति अध्यक्ष डा.साहबलाल शुक्ल ने बताया कि बैठक में महाराष्ट्र के पूर्व विधायक बावनराव चटप, शेतकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि देवान, सरोज काशीकर, शंकर रेड्डी (तमिलनाडु), हेमंत कुमार (कनार्टक), अवनीश प्रताप सिंह (मध्य प्रदेश), डा.कृष्ण गांधी (केरल)व गुणवंत पाटिल (नादेड़) आदि शामिल हैं। 30 जुलाई को दोपहर दो बजे से बैठक शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें