फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस पौधे लगाने पर ही स्कूलों को मिलेंगे पंजीकरण फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विद्यालयाें को हरा-भरा बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अनूठी पहल की है। नए शिक्षा सत्र में विद्यालयाें को पंजीकरण फार्म तभी मिलेंगे, जब वे अपने विद्यालय में कम से कम 30 पौधे लगाएंगे। शिक्षा सत्र की शुरुआत पर प्रधानाचार्याें की बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने ये निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को आदर्श बजरंग इंटर कालेज में सभी शासकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्याें की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक मोहम्मद इब्राहीम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पर्यावरण पर विशेष जोर दिया है। वह चाहती है कि हर विद्यालय हरा-भरा हो। उन्होंने कहा कि हरेक विद्यालय में कम से कम 30 पौधे लगवाए जाएं। इनके फोटोग्राफ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध कराए जाएं। तभी पंजीकरण फार्म दिए जाएंगे। क्षमता और मान्यता के मुताबिक ही छात्रों का प्रवेश लें। अतिरिक्त कक्षा (अनुभाग) खोलने के लिए अनुमति अवश्य लेनी होगी।
प्रधानाचार्याें को यह भी निर्देश दिया कि छात्र-छात्राओं से वही शुल्क लिया जाए जो शासन द्वारा निर्धारित है। 8वीं कक्षा तक छात्र-छात्राओं का शत-प्रतिशत प्रवेश लिया जाए। इनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। कस्तूरबा गांधी से उत्तीर्ण छात्राओं के प्रवेश लेकर उन्हें सूचना उपलब्ध कराएं। डीआईओएस ने खबरदार किया कि किसी भी मान्यता विहीन विद्यालय के छात्र-छात्रा का प्रवेश हरगिज न लिया जाए। इस सत्र में जूनियर हाईस्कूल से हाईस्कूल उच्चीकृत हुए 7 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि जूनियर हाईस्कूल से कक्षा 8 उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं का शत-प्रतिशत प्रवेश राजकीय हाईस्कूलों में कराया जाए। सभी प्रधानाचार्य सप्ताह में एक दिन शैक्षिक गुणवत्ता की समीक्षा बैठक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें