फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सामग्री के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, बांट-माप निरीक्षक व ड्रग इंस्पेक्टर ने दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री व दवाओं के नमूने लिए। तमाम दुकानदार शटर बंद कर भाग निकले। ड्रग इंस्पेक्टर एसके चौरसिया ने बाऊर बाजार चुनिया दाई मेडिकल स्टोर में नमूने सील किए। दुकान मालिक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक सिंह ने सीताराम गुप्ता (स्टेशन रोड), राजकिशोर उर्फ राजा (बिसंडा रोड), सत्यनारायण गुप्ता (बिसंडा रोड), शिव कुमार (चौक बाजार) आदि की किराना की दुकानों में मसालों व अन्य खाद्य सामग्री के नमूने भरकर सील किए। वरिष्ठ बांट-माप निरीक्षक राजेंद्र चौरसिया ने दुकानों में बांट-माप उपकरण की जांच की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें