फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों ने दुल्हन के भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नशे में धुत बारातियों ने दुल्हन के भाई की पिटाई कर दी। जवाब में कन्या पक्ष के लोगों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना कंचनपुरवा की है। बुधवार को रात गुग्गा की बहन की बारात आई थी। बारात में शामिल ज्यादातर लोग शराब के नशे में धुत थे। खाना खाने के विवाद में बारातियों ने दुल्हन के भाई गुग्गा की पिटाई कर दी। जश्न भरे माहौल में रंग में भंग पड़ गया। पिटाई की खबर लगते ही मोहल्ले और रिश्तेदारों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दोनों पक्षों से कई लोग लहूलुहान हो गए। घटना की सूचना पर बलखंडी नाका चौकी पुलिस के सिपाही पहुंच गए। चौकी पुलिस का कहना है कि आपसी सुलह-समझौते से विवाद को निपटा लिया गया है।
विज्ञापन

उधर चित्रकूट के पहाड़ी का रामू (25) पुत्र नत्थू बुधवार रात नशे की हालत में कांच की बोतल कमर में खोंसकर जाते समय गिर पड़ा। बोतल टूट कर पेट में जा घुसी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें