फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। यात्रियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को ओवर टेक कर रही जीप सामने से आ गई बाइक से सीधे जा टकराई। बाइक की भी रफ्तार तेज थी। बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। उधर, ट्रैक्टर ट्राली भी पलट गई और उस पर सवार बीस से ज्यादा लोग दबकर घायल हो गए। इनमें नौ को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार को सुबह लगभग साढे़ आठ बजे नरैनी-कालिंजर मार्ग पर शंकरपुरवा के पास हुआ। बाइक और जीप की जबरदस्त टक्कर से हुई जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग उस ओर दौड़ पडे़। वहां देखा कि बाइक सवार दोनों युवक खून से लथपथ बेहोश पडे़ हुए हैं। कुछ ही दूर पर क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी थी। इधर, टक्कर होते ही अपने को बचाने में ट्रैक्टर चालक ने स्टेयरिंग मोड़ दी तो ट्रैक्टर ट्राली भी पलट गई। उस पर सवार लोग दबकर मदद की गुहार लगाने लगे। आसपास के लोगों ने कोतवाली को खबर देकर ट्रैक्टर में दबे लोगोें को बाहर निकाला। क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी खून से लथपथ पडे़ दोनों युवकों को अपने वाहन से लेकर अस्पताल लाए। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतकों में शहाबुद्दीन उर्फ लाला (26) पुत्र इमामुद्दीन निवासी गड्ढिहा (नरैनी) और राजाभइया (26) पुत्र शारदा प्रसाद यादव निवासी लाहौरा (कालिंजर) है।
उधर, ट्रैक्टर सवार घायलों को नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से गंभीर घायल रजिया (40), ऊषा (38), प्रहलाद (50), प्रीति (16), आशू (8), मनीष (10), प्रेमनारायण (32), आरूषी (3) को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। इनके अलावा मंती (32), पिंकी (5), मान कुमारी (50), मोनू (12), आरती (17), सखिया (52), रानी (15), मोहिनी (7), हरिश्चंद्र (42), रामबाबू (22) आदि को नरैनी सीएचसी में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और जीप को अपने कब्जे में ले लिया है। जीप चालक फरार हो गया है। उधर जिला अस्पताल पहुंचे जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, महासचिव राजेंद्र यादव ने वहां की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। घायलों से हालचाल पूछा। रामकिशुन प्रजापति, प्रदीप यादव, रामपाल प्रजापति, इंद्रप्रकाश इंदू, पप्पू यादव इत्यादि शामिल थे। उधर, राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने ओवरलोड ट्रकों  पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें