फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशियर लूटकांड में पुलिस खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। इलाहाबाद बैंक कैशियर लूट कांड में दूसरे दिन भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। तीन अज्ञात लुटेरों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि पांच टीमों का गठन किया गया है जो बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं। बैंकों में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को दिन में पांच लाख रूपए मुख्यालय से लेकर महुआ ब्रांच जा रहे बैंक कैशियर लक्ष्मीनारायण गुप्ता को शहर सीमा से कुछ दूर बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था और रूपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि लुटेरों का पता लगाने को रातदिन कोशिशें हो रही हैं। साथ ही सभी बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कुछ चिन्हित स्थानों पर चार-चार सशस्त्र सिपाही 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे। बैंकों का कैश पुलिस पहरे में लाया और ले जाया जाएगा। शाखा प्रबंधकों को इस बारे में पुलिस अधीक्षक ने पत्र भेजकर अवगत करा दिया है। हर बैंक में दो-दो पुलिस कर्मी लगा दिए गए हैं। हालांकि अधिकांश पुलिस कर्मी सिर्फ छड़ी और डंडा लेकर बैंक की सुरक्षा की ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें