बांदा। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में जिले के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कई कालेजों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। छात्र-छात्राओं में अंक बटोरने की होड़ रही। जिले में इस साल पंजीकृत 25020 परीक्षार्थियों में कुल 24399 ने परीक्षा दी थी। इनमें 19163 उत्तीर्ण रहे। परीक्षा परिणाम 78.54 प्रतिशत रहा। इंटरनेट कैफे पर जैसे ही मार्कशीट का प्रिंट मिला और उसमें बढ़िया नंबर दिखे तो छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले गए। खुशी में एक-दूसरे को मुंह मीठाकर बधाई भी दी।
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में सभी 144 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। यामिनी वाजपेयी और ऐश्वर्या गुप्ता ने 90.7 फीसदी अंक लेकर कालेज टाप किया। सौम्या जैन व आकांक्षा मिश्रा ने 89.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।
टापर यामिनी वाजपेयी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ कोचिंग शिक्षक डीसी सर, विपिन और योगेश सर को दिया। विद्यालय की 40 छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।
इनमें स्वाती प्रजापति, अंकिता राजपूत, अंकिता शुक्ला, दीपिका सक्सेना, अर्पणा सिंह, अनामिका द्विवेदी, अंजली वर्मा, प्रिया गुप्ता, आयुषी सोनी, अंकिता देवी, गायत्री सिंह, गरिमा सिंह, रागिनी, प्रीति सिंह, चेतना आदि शामिल रहीं। प्रधानाचार्य डा.अमिता सिंह और प्रबंधक अंजना अवस्थी ने शाबासी दी। इनके अलावा अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में दिनेश साहू (सरस्वती ज्ञान गंगा मंदिर) 86 प्रतिशत, राधिका गुप्ता (बीपी ओमर बालिका इंटर कालेज ) 87 प्रतिशत, अंशुल (महारानी लक्ष्मी बाई आवासीय विद्यालय) 87.3 प्रतिशत, शुभम सिंह (87 प्रतिशत), आलोक कुमार राजपूत (86.5 प्रतिशत), नरपत सिंह (85.6 प्रतिशत) अंक हासिल करके मेधावी बने। छात्र अमित कुमार दीक्षित (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज) ने 90.5 प्रतिशत अंक हासिल किए। मानसी भारद्वाज (सरस्वती बालिका विद्या मंदिर) 88 प्रतिशत अंक हासिल किए। एचएल बाल विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में श्वेता सिंह ने (85 प्रतिशत), शांती साहू (82.6 प्रतिशत), प्रगति साहू (82.3), मनीषा यादव (80 प्रतिशत), अर्पणा सिंह (83 प्रतिशत), संदीप कुमार पाल (85.6 प्रतिशत), हिमेंद्र कुमार ने 84 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य रामस्वरूप साहू ने शाबासी दी।
बबेरू। स्वर्गीय हरि प्रसाद सिंगरौर आवासीय विद्यालय में शत-प्रतिशत परिणाम आया। सपना अग्रहरि ने 88.6 फीसदी अंकों के साथ प्रथम और आशीष श्रीवास्तव ने द्वितीय तथा किरन यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उधर, महर्षि कन्या इंटर कालेज में प्रज्ञा शिवहरे (85.7 प्रतिशत), प्रतिमा शुक्ला (85.2 प्रतिशत), नगमा खातून (84.7 प्रतिशत), कंचन साहू (84 प्रतिशत), श्वेता देवी (82.8 प्रतिशत) अंकों के साथ मेधावी बनीं।
अतर्रा। तथागत ज्ञान स्थली का नतीजा शत-प्रतिशत रहा। 125 परीक्षार्थी थे। 118 प्रथम उत्तीर्ण हुए। कुमारी रमाकांती वर्मा ने 89.33 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान पाया। रामानुज विश्वकर्मा ने 86.6 अंकों पर दूसरा और विकास गुप्ता ने 86 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा मुकाम हासिल किया। प्रधानाचार्य शिवशरण कुशवाहा ने अध्यापकों और छात्र-छात्राओं को शाबासी दी। प्रशासक रमाशंकर गुप्ता ने शुभकामनाएं दीं। चिल्ला में सहयोग आश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिघवट के छात्र रोहित कुमार मिश्रा ने 86 फीसदी अंक लेकर स्कूल टाप किया।