बबेरू। मत्स्य पालन के लिए तालाबों के पट्टा आवंटन शिविर में 23 लोगों ने आवेदन किया। मंगलवार को तहसीलदार एसएन त्रिपाठी की अगुवाई में तालाब पट्टा आवंटन शिविर लगा। बबेरू, भदेहदू, पल्हरी, कैरी, कोर्रही गांव के 23 लोगों ने आवेदन पत्र जमा किए। तहसीलदार ने बताया कि बुधवार को सभागार में पट्टा आवंटन शिविर आयोजित होगा। इसें बेर्रांव, पून, सतन्याव, कायल, मरका, काजीटोला गांवों के तालाबों का आवंटन किया जाएगा। तहसीलदार ने बताया कि तालाब के लिए एक से अधिक आवेदन आने पर नीलामी के जरिए पट्टा आवंटन किया जाएगा।