फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों के मकानों में लाखों का माल पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव में दो भाइयों के मकानों में चोरों ने लाखों रूपए की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। सिलाई का काम करने वाले भिक्खू पुत्र मेड़ू अपने घर के सामने बने एक पक्के मकान में सो रहा था। अपने कच्चे मकान में ताला डाल रखा था। तभी चोरों ने जंजीर काटकर कमरे में रखे डेढ़ लाख रूपए नकद और एक किलो चांदी व पांच तोला सोना के जेवर चोरी कर लिए। चोरों ने अगला निशाना भिक्खू के भाई समदा के मकान को बनाया। उसके यहां से 20 हजार रूपए नकद, एक तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवर चोरी कर लिए। ग्राम प्रधान जियालाल धुरिया ने बताया कि घटना की सूचना कोतवाली को दी गई है। चोरों ने आसपास के मकानों की बाहर से कुंडी लगा दी थी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें