बांदा। रेलवे स्टेशन से कुछ दूर स्थित पल्हरी नहर के पास रेलवे लाइन में अज्ञात युवक की लाश पाई गई। उम्र लगभग 25 वर्ष थी। शिनाख्त नहीं हो पाई। कालूकुआं चौकी प्रभारी केशव वर्मा ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। ट्रेन से गिरकर मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शव पटरी के बीच में मिला। बांदा-महोबा नेशनल हाईवे पर खैराडा रेलवे क्रासिंग के पास जीप पलट गई। जिसमे सवार फूल सिंह (40), प्रियांश (16) और वीर सिंह (40) निवासीगण झांसी घायल हो गए। चालक समेत तीन अन्य को भी चोटें आईं। तिंदवारी में दिलीप (12) और वीरेंद्र (19) थाने के सामने जीप की टक्कर से घायल हो गए। भदेहदू गांव निवासी प्रदीप (20) और मौसेरा भाई एक ही बाइक पर जाते समय जीप से टकराकर घायल हो गए।