फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ में हड़पे जेवर सूदखोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ससुर से दोस्ती के बाद बहू के जेवर गिरवी रखकर हड़प लिए जाने पर पुलिस ने सूदखोरी का मुकदमा दर्ज किया है। उधर, ससुर और सास के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला भी लिखा गया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव निवासी रश्मि कुशवाहा पत्नी रामजी की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज हुआ। रश्मि ने बताया कि उसका पति सूरत में मजदूरी करता है। शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। वह सास-ससुर के साथ रहती है। ससुराल में अभिलाष त्रिवेदी का आना-जाना है। उसके दादा मौजूदा में प्रधान के पति हैं। रश्मि के अनुसार अभिलाष ने उसके सोने-चांदी के जेवर मात्र 500 रुपए में गिरवी रख लिए। 10 रुपए प्रति माह ब्याज दर तय की। दो वर्ष बाद अब अभिलाष जेवर नहीं दे रहा। उसका कहना है कि जेवर डूब गए। उधर, रश्मि ने यह भी आरोप लगाया कि अभिलाष और उसका ससुर मिलकर उसके साथ मिलकर मारपीट करते हैं। ससुर दहेज में 50 हजार रुपए मांग रहे हैं। घर से निकला देने की धमकी दी। देहात कोतवाली में रश्मि की तहरीर पर अभिलाष त्रिवेदी और ससुर जागेश्वर तथा सास लीला के विरुद्ध साहूकारी अधिनियम की धारा 21/22 और 498 ए, 323, 506 आईपीसी तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें