फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड पर मुख्यमंत्री दुखी

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। तिलौसा गांव में भीषण अग्निकांड पर सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की है। विधायक ने मुख्यमंत्री से गांव में हुई बर्बादी की जानकारी देते हुए आर्थिक मदद मुहैया कराने का अनुरोध किया। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताया है। विधायक ने कहा है कि मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ितों को मदद दिलाई जाएगी। यह जानकारी सपा नेता हरीश पांडेय ने दी। उधर, भाजपा नेता अजय सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री से आर्थिक मदद और आवासीय पट्टे की मांग की है। ग्रामीणों ने तिलौसा में प्रशासन द्वारा पेयजल के लिए की गई टैंकरों की व्यवस्था को नाकाफी बताया है। साथ ही यहां पुलिस पहरे की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें