फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों को दबंगों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दोस्तों ने शराब पिलाकर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। एक अन्य घटना में पुलिस चौकी के नजदीक दबंगों ने युवक पर हमलाकर जख्मी कर दिया। निम्नीपार स्थित कांशीराम कालोनी निवासी नौशाद (21) ने बताया कि सोमवार को शाम उसके तीन अन्य साथियों ने भूरागढ़ के पास जबर्दस्ती शराब पिलाई। उसके बाद उसकी पिटाई की। लहूलुहान हालत में उसे छोड़कर फरार हो गए। लूटपाट का भी आरोप लगाया है। घायल नौशाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, आवास विकास कालोनी निवासी राम सिंह गौतम (पप्पू) को मंगलवार को शाम करीब पांच बजे चिल्ला चौराहा पर पुलिस चौकी के नजदीक पड़ोस के ही दो दबंगों ने घेरकर मारापीटा। वह घायल हो गया। राम सिंह ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें