फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाओं के बाद छात्राएं सीख रहीं हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। परीक्षाएं खत्म होने के साथ ही छुट्टी की मौजमस्ती शुरू हो गई। अब न स्कूल की झंझट और न पढ़ाई की परवाह। भरपूर टाइम अपने शौक पूरा करने में जुटे हुए हैं स्कूल-कालेजों की छात्र-छात्राएं। कोई मौजमस्ती कर रहा है तो कोई हुनरमंद बनने की कोशिश में हैं। कुछ को अपना जिस्म मजबूत और आकर्षक बनाने की धुन सवार है। वह मार्शल आर्ट की कला सीख रहा है। छात्राओं में डांस और संगीत सीखने का शौक सिर चढ़कर बोल रहा है।
विज्ञापन

बोर्ड से लेकर यूनीवर्सिटी परीक्षा तक निपट चुकी हैं। छात्र-छात्राएं अब फुरसत हैं। गर्मी की छुट्टी में उन्हें कुछ नया करने का जुनून सवार है। बोर्ड परीक्षा से फुरसत पाईं छात्रा पंखुड़ी दमेले इन दिनों गिटार सीखने में व्यस्त हैं। इसे वह अपना शौक बताती हैं। कहा कि गिटार पढ़ाई में कहीं आड़े नहीं आएगा। माता-पिता भी उसे इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। एक अन्य छात्रा सिद्धिका उर्फ गुनगुन सिंह को गिटार के साथ डांस का भी शौक है। वह रोजाना दो घंटे यह कला सीख रही है। डांस की प्रेरणा उसे चैनल के एक कार्यक्रम से मिली। गिटार को वह फैशन मानती है। छात्रा शावी गुप्ता संगीत के संसार में अपना नाम रोशन करने की तमन्ना रखती हैं। वह हारमोनियम व गायन सीखने में छुट्टियां बिता रही हैं। साथ ही रोजाना छह घंटे पढ़ाई भी करती है। शावी इसे अपना शौक बताती है। छात्रा अनुराधा गुप्ता को डांस सीखने के साथ मार्शल आर्ट में माहिर होने की भी तमन्ना है। वह यह दोनों कलाएं सीख रही है। मार्शल आर्ट आत्म सुरक्षा के लिए जरूरी बताती है। डांस उसका शौक है। छुट्टियों के दिन में पढ़ाई कुछ कम ही करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें