फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के दलित नेताओं ने डाले डोरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर दलितों पर डोरे डालने की शुरुआत की है। अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय प्रभारी ए क्रिस्ट्रोफर तिलक ने कहा है कि कहीं न कहीं कांग्रेस की गलती थी जो अनुसूचित जाति को चुनाव में कांग्रेस के पाले में नहीं ला पाए लेकिन अब मेहनत और मशक्कत करके दलितों को कांग्रेस से जोड़ना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को यहां भ्रमण पर आए श्री क्रिस्ट्रोफर ने जिला कार्यालय में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं। कांग्रेस नेताओं से कहा कि वह दलितों को याद दिलाएं कि उनके लिए जो भी काम हुए हैं वह कांग्रेस ने कराए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में परिस्थितियां बदलने से दलित कांग्रेस से दूर हो गए। इसमें कहीं न कहीं हमारी भूल है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति चेयरमैन भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि किसी भी गैर कांग्रेसी सरकार ने दलितों की समस्याओं की तरफ नहीं देखा न ही उनके लिए कोई योजना लागू की। प्रकोष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष कमलकिशोर आनंद और बुंदेलखंड प्रभारी अनीता अनुरागी ने कहा कि वह बांदा के गांवों में जाकर दलितों को कांग्रेस से जोड़ने की मुहिम चलाएंगीं। जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल, पूर्व विधायर रामेश्वर प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्र, शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, डॉ.केपी अकेला, रम्मू वर्मा, राजेश पप्पू, राधा कोटार्य, सीमा खान, संकटा त्रिपाठी, एमयू दुर्रानी, सुनील चौरसिया, कुतैबा जमां खां, राममिलन पटेल, संतोष द्विवेदी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन शोएब रिजवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें