अतर्रा (बांदा)। शादी की पंचायत को पहुंचीं गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल वर पक्ष से भिड़ गई। थाने में पुलिस के सामने युवक की धुनाई की और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। मीडिया द्वारा फोटो खींचने की कोशिश करने पर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह का कहना है कि कानून अपने हाथ में लेने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हंगामे पर भीड़ भी एकत्र हो गई तो पुलिस ने डंडे पटक कर उसे खदेड़ दिया। दूसरी ओर सपा नेता ने बताया कि संपत पाल ने बेवजह उन्हें अपमानित किया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।