फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी विधि प्रकोष्ठ में मनोज मनोनीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। युवा अधिवक्ता मनोज दीक्षित को यहां न्याय विभाग में हिंदी विधि प्रकोष्ठ सदस्य मनोनीत किया गया है। इसकी घोषणा जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामकृष्ण गौतम ने हिंदी दिवस समारोह में की। प्रकोष्ठ संयोजक प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश बृजलाल चौरसिया हैं। समिति में सात सदस्य हैं। समिति सदस्य अदालतों में हिंदी में लिखे प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र और न्यायाधीशों के हिंदी में फैसलों की प्रतियों में सर्वश्रेष्ठ का चयन करके उसकी घोषणा करेंगे। सर्वश्रेष्ठ फैसले या अर्जी को 20 सितंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। युवा अधिवक्ता श्री दीक्षित फौजदारी के अधिवक्ता हैं। उन्हें मनोनयन पत्र जारी हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें