फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा के साथ गणेश प्रतिमाएं केन में विसर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गणेश महोत्सव के 10वें दिन रविवार को तीन गणेश प्रतिमाओं का केन नदी में विसर्जन हुआ। ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु थिरकते रहे। ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के उद्घोष भी गूंजे। उधर, सोमवार को सभी प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन

शहर में लगभग एक दर्जन से भी ज्यादा स्थानों पर गणेश प्रतिमा पंडाल सजाए गए। इनमें बलखंडी नाका, महेश्वरी देवी, झंडा चौराहा, छोटी बाजार, बंगालीपुरा, बिजली खेड़ा, कालूकुआं, रामलीला (न्यू मार्केट), चौक बाजार, कटरा, क्योटरा आदि मोहल्ले शामिल हैं। रविवार को बजरंग गणेश नवयुवक समाज, छोटी बाजार और गजानन नवयुवक समाज, बंगालीपुरा ने केन नदी में विधिवत पूजन के बाद गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इसके पूर्व बाजे-गाजे के बीच विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। उधर, श्री समाज, पुलिस लाइंस ने साहब तालाब में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। जुलूस में महिलाएं भी शामिल रहीं।
बबेरू। सुंदर कुआं राम-जानकी मंदिर देवालय व कमासिन रोड स्थित राम-जानकी मंदिर में गणेश महोत्सव पर शोभा यात्रा (फूल डोल) निकाली गई। कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए भक्त वापस मंदिर पहुंचे। राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षक का केंद्र रही। डीजे की धुन पर युवा थिरके। शोभायात्रा में घोड़े और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें