फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की सत्ता मिली तो बनेगा बुंदेलखंड राज्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सांसद भैरौं प्रसाद मिश्र ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार काबिज हुई तो पृथक बुंदेलखंड राज्य जरूर बनेगा। उन्होंने व्यापारियों व तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए बांदा-चित्रकूट में ट्रेनों का आवागमन बढ़ाने को रेल मंत्री को पत्र लिखा है। स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की भी मांग की है।
विज्ञापन

पीलीकोठी पार्टी कार्यालय में पहली पत्रकार वार्ता में भाजपा सांसद ने कहा कि चित्रकूट के साथ बांदा के विकास में कसर नहीं रखेंगे। बुंदेलखंड राज्य के लिए विधान सभा से प्रस्ताव पारित करना जरूरी है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो यहां से प्रस्ताव पारित करने के साथ केंद्र की हरी झंडी मिल जाएगी। व्यापारियों और चित्रकूट आने वाले तीर्थ यात्रियों को रेल सुविधा बढ़ाने के लिए उन्होंने रेल मंत्री सदानंद गौड़ा को पत्र भेजकर मुंबई-इलाहाबाद तुलसी एक्सप्रेस को दो दिन के बजाए प्रतिदिन चलाने, उदयपुर-खुजराहो एक्सप्रेस ट्रेन को चित्रकूटधाम तक बढ़ाने और अयोध्या से चित्रकूट, खजुराहो नई ट्रेन चलाने की मांग की है।
मांग पत्र में चित्रकूट-कानपुर इंटरसिटी ट्रेन को लखनऊ तक बढ़ाने, संपर्क क्रांति प्रतिदिन चलाने, रीवांचल एक्सप्रेस को बांदा से होकर चलाने और झांसी-मानिकपुर रेल लाइन के दोहरीकरण की जरूरत बताई है। सड़क सुधार के लिए भी बजट उपलब्ध कराने को सड़क परिवहन मंत्री को पत्र लिखा है। सांसद ने बताया कि देश में 10 एम्स और 70 कैंसर अस्पताल खोलने की योजना है। इनमें एक एम्स अथवा कैंसर अस्पताल बांदा में स्थापित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें