फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने श्रद्धालु को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कामतानाथ (चित्रकूट) के दर्शन कर घर लौट रहे यात्री को जहरखुरानों ने स्टेशन पर जहरीला पदार्थ खिलाकर पीटा और नकदी व सामान लेकर फरार हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कुठौंध (जलौन) निवासी सोनू (35) ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह चित्रकूट से दर्शन कर ट्रेन से बांदा लौटा था। ट्रेन का इंतजार करते समय दो युवकों ने प्लेटफार्म ने उससे दोस्ती गांठ ली। उसे ठंडा के साथ जहरीला पदार्थ पिला दिया। दोनों उसे जेल रोड उठा ले गए और वहां उसकी पिटाई कर दी। जेब से 15 हजार रुपये, मोबाइल फोन आदि लेकर चंपत हो गए। राहगीरों ने सुबह उसे अचेत हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें