फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्य बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डीएवी इंटर कॉलेज में एनएसएस ने संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस पर गोष्ठी हुई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अब्दुर्रशीद सिद्दीकी ने कहा कि युद्ध की विभीषिका से बचाने के लिए 24 अक्तूबर 1945 को राष्ट्र संघ का गठन किया गया था। इसका उद्देश्य युद्ध रोकने तथा राष्ट्रों में आपसी सौहार्द कायम रखने के साथ सामाजिक, शैक्षिक व स्वास्थ्य संबंधी कार्य करना है। डॉ.आनंद गुप्ता ने छात्र-छात्राओं से समाज, राष्ट्र की सेवा करते हुए राष्ट्र संघ के उद्देश्यों को पूरा करने का आह्वान किया। उत्थान संस्थान निदेशक डॉ.जनार्दन त्रिपाठी ने राष्ट्र संघ से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि इससे अल्प विकसित व विकासशाली देशों को लाभ मिल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें