बबेरू। राजकीय बालिका इंटर कालेज में दो दशक तक प्रभारी प्रधानाचार्य रहीं शमीम बानो को प्रोन्नत पर राजकीय हाईस्कूल सिमौनी प्रधानाचार्य पद पर भेजा गया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने समारोह पूर्वक टीचरों व समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया। विद्या मंदिर इंटर कालेज प्रबंधक विशेश्वर पांडेय, जीजीआईसी प्रधानाचार्य साधना तिवारी, अभिभावक संघ अध्यक्ष अजीज खान, डा.इंद्रनारायण द्विवेदी, पत्रकार बाबूलाल गुप्त, टीचर तारा शर्मा, रामावती वर्मा मौजूद रहे।