फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकुल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चमके बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दौड़, कूद, गोला फेंक, हैमर थ्रो में दमखम दिखाया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को यहां जीआईसी ग्राउंड में हुई प्रतियोगिता में सरस्वती शिक्षा निकेतन, महोबा व चरखारी और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर महोबा, बांदा व चित्रकूट के प्रतिभागी शामिल हुए। 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में शिवांगी यादव प्रथम रहीं। वैष्णवी द्विवेदी (महोबा) ने 600 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। गोला और चक्का फेंक में ऋचा मिश्रा (बांदा) अव्वल रहीं। लंबी कूद में दीपिका (बांदा) ने बाजी मारी। किशोर वर्ग में श्रद्धा देवी व शोभा देवी ने 100 मीटर दौर व गोला फेंक में पहला स्थान पाया। निर्मला राजपूत 400 मीटर दौड़ व भाला फेंक में प्रथम रहीं। गौनंदनी वर्मा लंबी कूद व चक्का फेंक में अव्वल आईं।
सीनियर वर्ग की बालिकाओं में 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और ऊंची कूद में प्रिंसी साहू (बांदा) को पहला स्थान मिला। ज्योति सिंह (बांदा) ने चक्का फेंक व लंबी कूद में अव्वल स्थान हासिल किया। बालकों की 100 मीटर दौड़, गोला फेंक व चक्का फेंक में आदर्श चौधरी (बांदा) प्रथम रहे। 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में शिवम शर्मा को पहला स्थान मिला। जूनियर बालकों में 100 मीटर दौड़ में अंकित तिवारी (चरखारी) ने प्रथम स्थान पाया। 200 मीटर व 400 मीटर व त्रिकूद में अभय सिंह परिहार (चरखारी) अव्वल रहे। हैमर थ्रो, गोला फेंक व चक्का फेंक में अजय सिंह (कर्वी) प्रथम रहे।
विज्ञापन

बालक सीनियर वर्ग में विनोद यादव (बांदा) ने लंबी व ऊंची कूद में और शैलेंद्र सिंह ने गोला, चक्का व हैमर थ्रो में प्रथम स्थान हासिल किया। अनुज कुमार (कर्वी) ने 800 व 500 मीटर दौड़ में पहला स्थान पाया। प्रतियोगिता की शुरूआत मेजबान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज प्रधानाचार्य रामकृष्ण वाजपेयी ने किया। अंत में उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार भी बांटे। इस अवसर पर आशुतोष शुक्ल, जयकरन सिंह, नरेंद्र सिंह (चरखारी), घनश्याम शुक्ला, शिवबरन सिंह (कर्वी) ने निर्णायक की भूमिका अदा की। व्यायाम शिक्षक प्रेमलता और प्रीति पोरवाल उपस्थित रहीं। स्कोरर का काम आशीष यादव ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें