फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वीडीओ को बैड एंट्री, निलंबन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शौचालय निर्माण पूरा न होने पर तीन ग्राम विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि (बैड एंट्री) व पांच को निलंबन की चेतावनी दी गई है। 30 अक्तूबर तक काम पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

बबेरू ब्लाक के लोहिया गांव मरका में 500 शौचालय बनाए जाने थे। अब तक यहां 354 में काम पूरा हुआ। सीडीओ प्रमोद शर्मा ने ग्राम विकास अधिकारी भवानी सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। कमासिन ब्लाक के बीरा गांव में 342 में मात्र 170 शौचालय बने। यहां ग्राम प्रधान व सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसी ब्लाक के मवई गांव में काम पूरा न होने पर सचिव रामवीर मौर्य को निलंबन की चेतावनी दी।
अमलोखर गांव में भी काम फिसड्डी मिलने पर सचिव जय सिंह को 30 अक्तूबर तक काम पूरा न होने पर निलंबन की चेतावनी दी गई है। तिंदवारी ब्लाक के अमलीकौर और माचा ग्राम पंचायत सचिव प्रभाकर पटेल, नरैनी ब्लाक के बहादुरपुर कालिंजर पंचायत सचिव अनिरुद्ध कुमार, बिसंडा ब्लाक के लोहिया गांव बछौंधा और जसपुरा ब्लाक के बुधेड़ा गांव में सचिव ओमप्रकाश पाठक को 30 तक काम पूरा न करने पर निलंबन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें