बांदा। अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के जन्मदिन पर कांग्रेस ने उन्हें याद किया। कहा कि अशफाक जैसे महान शहीदों की बदौलत हम आजाद मुल्क में जी रहे हैं।
मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में अशफाक उल्ला के चित्र पर फूल चढ़ाने के बाद उनकी शहादत बयान की गई। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि इन बलिदानियों ने अपनी कुर्बानी देकर हमें आजाद देश सौंपा है। एकता-अखंडता की रक्षा करना हमारा धर्म है। पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि अशफाक जैसे महान सपूतों को हमें हमेशा याद रखना है। सांप्रदायिक शक्तियों से मुकाबला करने का संकल्प लेना है। शहर अध्यक्ष एमयू दुर्रानी ने कहा कि अशफाक उल्ला की वतन परस्ती बेमिसाल है। संकटा प्रसाद त्रिपाठी एवं डा.केपी अकेला ने कहा कि अशफाक हमेशा हमारे दिल में जिंदा रहेंगे। अधिवक्ता राजेश दुबे ने उनकी राष्ट्रभक्त की कविताओं को याद किया।
इस मौके पर धर्मेंद्र रिछारिया ने उनकी एक कविता भी सुनाई। गोष्ठी में रामरतन समुद्रे, हरिश्चंद्र वाजपेयी, शोएब रिजवी, राकेश सिंह, कालीचरन निगम, सीपी तिवारी, नीलेंद्र तिवारी, सुनील चौरसिया, शिवबली सिंह, अल्ला रक्खू, शब्बीर सौदागर, अल्तमश इत्यादि उपस्थित रहे। संचालन अखिलेश शुक्ल ने किया।