बांदा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री शंखलाल मांझी ने रक्तदान को बहुत ही पुनीत काम बताते हुए युवा वर्ग से शिविर में शामिल होकर रक्तदान का आह्वान किया है। रविवार को यहां आए राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कमी पर कहा रक्त मशीन से नहीं पैदा होता। रक्त का विकल्प सिर्फ रक्त ही है। लोगों को जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा उनका प्रयास है कि शिविरों में युवा वर्ग ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पदों के सृजन न होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि ब्लड बैंक में दो एलटी कार्यरत हैं। विवाद के चलते एक एलटी को सीएमओ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। खाली पद शीघ्र भरे जाएंगे।