फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से नोकझोंक के बाद आग लगाई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। फोन पर पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने आग लगा ली। गंभीर हालत में कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। दूसरी घटना में ससुराल में युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन

बदौसा कस्बे के खटकौरा मोहल्ला निवासी शोभा प्रसाद (35) पुत्र चुन्नीलाल ने शनिवार को दोपहर पड़ोसी विनोद के घर जाकर अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मृतक की पिछले साल अजयगढ़ में शादी हुई थी। पत्नी रिंकी इन दिनों मायके में है। शुक्रवार को पत्नी से फोन पर नोकझोंक हो गई थी।
उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव में राजमणि देवी (25) पत्नी विद्या सागर ने शनिवार को दोपहर ससुराल में कमरे पर रस्सी से फंदा लगा लिया। परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो उसे नीचे उतारा। नाजुक हालत में जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। परिजनों ने घटना के पीछे गृहकलह बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें