बांदा। कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करनेे वाले 92 प्रशिक्षुओं को चेक, प्रमाणपत्र बांटे गए। शनिवार को छावनी स्थित होटल में आयोजित समारोह में स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत ग्रामीण विकास मंत्रालय के सहयोग से पहले चरण में कंप्यूटर प्रशिक्षण लेकर नौकरी पाने वाले 42 प्रशिक्षुओं को दो-दो हजार रुपये के चेक आईसीए स्टेट हेड अंकुर जैन ने सौंपे। द्वितीय चरण में 50 प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र आईसीए (बांदा) प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी शैवाल भटनागर ने दिए। अध्यक्षता पीके मिश्रा ने की। दीपक त्रिपाठी, राकेश कुमार, संजय कुमार, सुरेश आदि उपस्थित रहे।