बांदा। पंडालों और घरों में गणेश प्रतिमाओं की पूजा-पाठ के बीच स्थापना के साथ गणेश महोत्सव शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की प्रतिमाओं की आकर्षक ढंग से साज-सज्जा की है। नूतन बाल समाज में 10 दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई। यहां भव्य गणेश प्रतिमा की विधिविधान से स्थापना की गई।
गणेश उत्सव की धूम सोमवार से शुरू हो गई। शहर में आधा दर्जन स्थानों पर पंडाल सजाकर गणेश प्रतिमाएं रखी गईं हैं। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बीच इनकी स्थापना की। तमाम श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी मूर्ति स्थापना की है।
उधर, अलीगंज में नूतन बाल समाज के तत्वाधान में 91वां गणेश महोत्सव शुरू हुआ। समाज संरक्षक अशोक कुमार अवस्थी, विद्यासागर द्विवेदी, धर्मेश करण मेहता, ज्योत्सना पुरवार, सभापति अशोक त्रिपाठी जीतू, मंत्री दत्तूपंत गुर्जर सहित कोतवाली प्रभारी विवेकानंद तिवारी, प्रमोदनी अवस्थी, बृजमोहन त्रिपाठी, शैलेश गुर्जर, जयनारायण तिवारी, लोकेश त्रिपाठी, प्रेमचंद्र, कामता, नागेंद्र, गोकर्ण, हरि दिनकर, ओमप्रकाश सोनी, कमलेश अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे। संचालन राजकुमार पाठक ने किया। मानस प्रवक्ता रामशशि परशुराम ने मानस का महत्व बताया। शाम को 10 वर्षीय बच्चों का मानस पाठ हुआ।