फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख की अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली पुलिस ने कतरावल गांव में छापा मारकर काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। कुछ नकली शराब भी इसमें शामिल है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस अधीक्षक उदयशंकर जायसवाल ने बताया कि कोतवाली प्रभारी विवेकानंद तिवारी, चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह और कांस्टेबिल कुंजबिहारी, रमेश, मकसूद, नौशाद और राजकिशोर ने गरीबचंद्र लोध पुत्र जगदेव के मकान में छापा मारा। यहां 50 पेटी (2250 शीशियां) अवैध देशी शराब बरामद की। शीशियों पर रायल च्वाइस लिखा हुआ था जो सिर्फ अरुणाचल प्रदेश के लिए निर्गत हुई थी। इन शीशियों को खाली करके पानी व अन्य द्रव्य मिलाकर माधुरी देशी शराब का रैपर लगाकर बेचने की तैयारी थी। माधुरी रैपर, ढक्कन, होलोग्राम, टेप, फेवीकोल इत्यादि भी बरामद हुआ है। आरोपी गरीबचंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन अन्य फरार हैं। एसपी ने पुलिस टीम को 5000 रुपये इनाम दिया। कांस्टेबिल कुंजबिहारी को प्रशस्ति पत्र देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें