फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों के भरोसे सड़क निर्माण पर आयुक्त नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनपद की ध्वस्त और क्षतिग्रस्त सड़कों पर मंडलायुक्त ने सख्त नाराजगी जताते हुए पीडब्लूडी अधीक्षण अभियंता से मरम्मत वाली सड़कों की सूची तलब की है। अभियंताओं के नदारद रहने और ठेकेदारों द्वारा सड़क बनाए जाने पर भी आयुक्त ने अभियंताओं के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई और शासन को लिखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को मयूर सभागार में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में आयुक्त अशोक दीक्षित ने कहा कि पीडब्लूडी का रवैया ठीक नहीं है। अधीक्षण अभियंता से कहा कि अभियंताओं को निर्देश दें कि निर्माण गुणवत्ता और मानक के मुताबिक अपनी देखरेख में कराएं। जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों से कहा कि लोहिया गांवों का मौके पर जाकर देखें। प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी शासन ने नामित किए हैं। यह लोहिया गांवों के विकास कार्यों की समीक्षा और आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। आयुक्त ने बाढ़ व बारिश से गिरे मकानों के मालिकों को तत्काल गृहगिरी अनुदान देने के निर्देश दिए।
डीएम बांदा जीएस नवीन कुमार ने सिंचाई विभाग पर बाढ़ के समय सहयोग न करने का आरोप लगाया। इस पर आयुक्त ने अधीक्षण अभियंता से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। उद्यान विभाग की प्रगति भी ठीक न होने पर उप निदेशक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। हमीरपुर डीएम बी चंद्रकला ने अपने यहां के डीपीआरओ पर काम में रुचि न लेने की शिकायत की। आयुक्त ने उप निदेशक को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। बैठक में सभी जिलाधिकारी और मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें