फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की 200 योजनाओं का गांवों में प्रचार करें युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। युवक कांग्रेस प्रांतीय उपाध्यक्ष और बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र प्रभारी रूपेश भदौरिया ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि गांव-गांव जाकर खाद्य बिल और भूमि अधिग्रहण कानून समेत केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही 200 योजनाओं का प्रचार करें। लोगों को इनके फायदे गिनाएं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यहां आए भदौरिया का कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेसियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में भदौरिया ने कहा कि खाद्य बिल और भूमि अधिग्रहण बिल गरीबों और किसानों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि गांवों में इन योजनाओं की जानकारी हर आदमी तक पहुंचाई जानी चाहिए। बुंदेलखंड महासचिव कुतैबा जमां खां ने कहा कि गांवों में यूथ कांग्रेस सदस्यता अभियान चलेगा।
एनएसयूआई प्रांतीय महामंत्री पंकज सिंह पटेल ने संगठन मजबूत करने को कहा। बांदा विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष असद अल्वी और संसदीय क्षेत्र उपाध्यक्ष सैय्यद अल्तमश हुसैन ने भी संबोधित किया। संसदीय क्षेत्र अध्यक्ष पंकज सिंह हरिओम ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर विनय सिंह शानू, शैलेंद्र त्रिपाठी, अलंकार तिवारी, पप्पू हसन, द्विजेंद्र पटेल, संजय ठाकुर, रवि यादव, राजकुमार सविता, रोहित सिंह, विनय गुप्ता, रमेश खेंगर, रफत खां गोगा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें