बांदा। शहर के बेलगाम ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए यातायात पुलिस नाकाफी है। शहर के प्रमुख चौराहों पर बनाए गए 4 ट्रैफिक पुलिस बूथ वीरान और लावारिस पड़े हैं। ट्रैफिक कांस्टेबिल के स्थान पर यहां अन्ना जानवर या कोई राहगीर थकान मिटाता नजर आता है। हालांकि यातायात प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक मवई और महोखर बाईपास में दो-दो ट्रैफिक कांस्टेबिल तैनात रहते हैं। इसके बाद पूरे समय सिविल पुलिस के दो सिपाही ड्यूटी देते हैं। बांदा शहर में मात्र आठ ट्रैफिक सिपाही हैं। 9 सितंबर तक अब तक चेकिंग अभियान में 90 वाहनों का चालान हुआ है।