फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया गांवों की 13 बस्तियों में बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। वित्तीय वर्ष गुजरने के बाद भी लोहिया गांवों के 500 से अधिक आबादी वाले 13 मजरों में बिजली नहीं पहुंची। उधर, चालू वित्तीय वर्ष के लिए चयनित 28 लोहिया गांवों की 47 बस्तियों में विद्युतीकरण के लिए विभाग ने 4.27 करोड़ रुपये की जरूरत बताई है। पिछले वित्तीय वर्ष में 21 लोहिया गांवों में 500 से अधिक आबादी वाले 35 गांव व मजरे विद्युतीकरण के लिए चिहिन्त किए गए थे। इसके लिए विभाग ने 4.82 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार किया था। अधिकांश गांवों में अनुसूचित जाति की बस्ती और मजरे शामिल थे। अभी तक 35 बसावटों में विद्युतीकरण का काम पूरा हुआ है। इस पर 2.54 करोड़ रुपये खर्च होना बताया गया है। बाकी बस्तियों को रोशन करने के लिए 2.28 करोड़ रुपये की दरकार बताई है। उधर, चालू वित्तीय वर्ष में शामिल 28 लोहिया गांवों के अलावा 500 से अधिक आबादी वाले मजरों को मिलकर 47 बसावटों में विद्युतीकरण किया जाना है। इसमें अनुसूचित की बस्तियों के विद्युतीकरण के लिए स्पेशल कंपोनेंट प्लांट के तहत 68.95 लाख और सामान्य मद से 3,58,60,000 रुपये खर्च किए जाना प्रस्तावित है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें