फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटरों में छापा कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कोचिंग सेंटरों में छापा मारकर गैर पंजीकृत व निर्धारित संख्या से अधिक छात्र पाए जाने पर नोटिस जारी कर दो दिन में रजिस्ट्रेशन न कराने पर कार्रवाई के आदेश दिए। कालेजों में टीचर समय से उपस्थित नहीं थे।
विज्ञापन

मंगलवार को डीआईओएस ओपी मिश्रा ने स्वराज कालोनी स्थित डीके कोचिंग सेंटर, जेल रोड चतुर्वेदी कोचिंग सेंटर, इंग्लिश कोचिंग सेंटर व छोटी बाजार स्थित केमिस्ट्री कोचिंग सेंटर और सौरभ कोचिंग सेंटर में छापा मारा। चतुर्वेदी कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण के चल रहा था। पटेल कोचिंग सेंटर व इंग्लिश कोचिंग सेंटर में पंजीकृत संख्या से अधकि छात्र पाए गए। डीआईओएस ने छात्र संख्या में मुताबिक दो दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन न कराने पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
डीएवी इंटर कालेज के निरीक्षण में सुबह प्रार्थना के समय 30 टीचरों में प्रधानाचार्य समेत मात्र 11 टीचर मौजूद थे। खानकाह इंटर कालेज व जीआईसी में सभी शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें