अतर्रा। पिछले पांच दिनों से ट्रांसफार्मर फुंक जाने पर बिजली बगैर रह रहे बाऊर बाजार के लोगों का गुस्सा शुक्रवार देर शाम फूट पड़ा। सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने नेशनल हाईवे पर धरना देकर जाम लगा दिया। बांदा-इलाहाबाद मार्ग पर जाम से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। थानाध्यक्ष ने लोगों को मनाने की कोशिश भी की लेकिन लोगों ने उनकी भी नहीं सुनी। देर रात तक जाम जारी था। नागरिकों का कहना था कि बिजली विभाग के बड़े अधिकारी आए और बिजली की व्यवस्था करें तभी जाम खत्म होगा। ब्यूरो