फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में नारी स्वास्थ्य पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला स्तरीय कार्यशाला में मनरेगा और नारी स्वास्थ्य की जानकारी दी गई। शुक्रवार को होटल कंफर्ट इन में जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव, बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी इशरत जहां, बाल विकास परियोजना अधिकारी (बड़ोखर खुर्द) मिथलेश श्रीवास्तव आदि ने मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में बताया। स्वैच्छिक संगठन ममता डीएफआईडी क्षेत्रीय प्रबंधक फैय्याज अख्तर ने संबोधित किया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.ओपी माहौर व एनएचआरएम डीपीएम कुशवल यादव ने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम प्रबंधक तूलिका सक्सेना, मनोरमा, आशा, नीलम, राखी, गरिमा, लक्ष्मण, वारिस खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें