फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल समेत जीप और बैलगाड़ी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आग लगने से खलिहान में रखी कई किसानों की सवा सौ बीघा फसल राख के ढेर में तब्दील हो गई। खेत में खड़ी जीप व फसलभरी बैलगाड़ी भी जल गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों और किसानों ने कई घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लगभग 18 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। कमासिन क्षेत्र के औदहा गांव के मजरा अमिलिहा पुरवा में सदानंद यादव के खलिहान में उसके समेत रामखिलावन, आनंद यादव, उमराव, सूरजभान, फूलचंद्र, प्रेमकुमार, ददुनिया, नरेंद्र आदि की गेहूं, चना, अरहर व लाही की फसलें रखी थीं। बुधवार को दोपहर करीब एक बजे सदानंद यादव की फसल में अचानक आग भड़क उठी। तेज हवाओं से वहां रखी अन्य किसानों की फसलें भी चपेट में आ गईं। पास में ही खेत में खड़ी मार्शल और गेहूं फसल से लदी बैलगाड़ी भी जल गई। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को आग की सूचना दी। दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग बुझा ली। थानाध्यक्ष चिरंजीव मोहन और लेखपाल सुरेश ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कालिंजर। तलहटी कालिंजर निवासी लखन यादव के मकान में बुधवार को दोपहर आग लगने से गृहस्थी व मकान जलकर खाक हो गया। एक अन्य घटना में नाथू पुरवा निवासी सुरेश त्रिवेदी के खलिहान में आग लग गई। अरहर की फसल और खलिहान के आसपास लगे बांस के एक सैकड़ा पेड़ जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें