फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोची-समझी साजिश से घटना को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। राजेंद्र उर्फ राजन के हत्यारे ने सोची-समझी साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया। गोली मारने के कुछ देर पहले ही उसने राजेंद्र के साथ गुटखा खाया। चचेरे भाई देवराज और मजदूर अनिल, राजू व कृष्ण कुमार के साथ राजेंद्र शाम 7 बजे माखनपुर घाट बालू लेने गया था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बालू भरने के बाद चलते समय रामनरेश उर्फ रजउवा भुर्जी पास के अरहर के खेत से निकलकर आया और साथ गांव चलने को कहा। ट्रैक्टर में बैठकर दोनों ने गुटखा खाया।
ट्रैक्टर चढ़ाई में पहुंचने पर राजन के साथ रहे तीन लोग ट्रैक्टर में आगे बैठ गए। इसी बीच रजउवा ने पीछे से राजन को 315 बोर तमंचे से गोली मार दी। पहली गोली लगने के बाद राजन को पता नहीं था कि रजउवा ने ही उसे गोली मारी है। उसने रजउवा से ही मदद की गुहार लगाई। इसी बीच रजउवा ने उतरकर सीने और सिर पर दो गोलियां मारीं। इसके तमंचा लहराते हुए वह भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें