फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर कर्पूरी ठाकुर को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। समाजवाद के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर के 89वें जन्मदिन पर सपाइयों ने उन्हें गरीबों का हमदर्द और जुल्म का विरोधी बताते हुए श्रद्धांजलि दी। बृहस्पतिवार को सपा कार्यालय में जिला महासचिव राजेंद्र यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा गरीबों की आवाज बुलंद की। प्रदेश सचिव सुशील त्रिवेदी ने कहा कि 1942 में गांधी जी के आह्वान पर कर्पूरी ठाकुर ने भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने 36 वर्षों के राजनीतिक जीवन में कोई संपत्ति नहीं जुटाई जबकि वह कई बार बिहार के मुख्यमंत्री और सांसद रहे। महासचिव अनूप मिश्र और जिला सचिव आमिर खान ने भी संबोधित किया। बैठक में रामकिशोर यादव, अब्दुल हसीब, रामपाल प्रजापति, रमेश यादव, छोटेलाल यादव, लक्ष्मीनारायण यादव, रामेंद्र श्रीवास, मनीष रैकवार, शैलेंद्र द्विवेदी, अबरार अहमद, लालेंद्र धुरिया, बाबूराम उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें