फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में बिसंडा ने अतर्रा को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। महाविद्यालय में आयोजित प्रिंसिपल जगपत सिंह मेमोरियल वालीबाल टूर्नामेंट के पहले दिन बृहस्पतिवार को वाईएमसीए बांदा ने नौहाई टीम को तथा परछा ने बजरंग टीम को शिकस्त देते हुए प्री सेमीफाइनल में जगह बना ली। प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन पूर्व आईजी आरडी त्रिपाठी ने जगपत सिंह के चित्र पर मार्ल्यापण कर किया। कहा वे वालीबाल के उत्कृष्ट खिलाड़ियों में थे। कार्यक्रम अध्यक्ष व प्रबंधक कर्ण सिंह, प्राचार्य डॉ.बीएस भदौरिया, डॉ.रामचरित अवस्थी ने भी संबोधित किया। उद्घाटन मैच में आदर्श इंटर कॉलेज बिसंडा ने अतर्रा महाविद्यालय को 25-12 के भारी अंतर से पराजित किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ.ओमकार मिश्र व पूर्व खिलाड़ी दयाराम गुप्त, केके कुशवाहा, डॉ.आरपी सिंह, डॉ.पीके सक्सेना, डॉ.अभिलाष श्रीवास्तव, डॉ.अमरनाथदत्त गिरि, डॉ.मिथिलेश पांडेय, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अर्जुन मिश्र, डॉ.विनोद सिंह, डॉ.तुषारकांति शास्त्री, शिवकुमार गुप्त, नंदलाल सिंह, राजाराम सिंह मौजूद रहे। संचालन अंशुमान पाठक ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें