फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी से नहीं हुआ पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आग से झुलसे वृद्ध की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस में समय लाश पहुंच जाने के बाद भी डाक्टर ने पोस्टमार्टम नहीं किया। अब बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होगा। विश्वनाथ का पुरवा (अतर्रा) निवासी मइयादीन (80) 23 दिसंबर से अस्पताल में भर्ती था। वह गंभीर रूप से झुलसा था। बुधवार को सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया। परिजन और ड्यूटी पर तैनात सिपाही पोस्टमार्टम संबंधी कागजात लेकर शाम 4 बजकर 15 मिनट पर अस्पताल पहुंचे। वहां डा.बलवीर ने पोस्टमार्टम ड्यूटी पर लगाए गए डाक्टर से फोन पर बात की तो डाक्टर ने पोस्टमार्टम रजिस्टर में न चढ़े होने की बात कहकर इनकार कर दिया। अब बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होगा। जिला अस्पताल सीएमएस डा.शेखर ने कहा पोस्टमार्टम का समय सूर्योदय से सूर्यास्त तक है। पोस्टमार्टम न होने पर अनभिज्ञता जताई। कहा कि वह जांच कराएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें