फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपे, रखीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
करतल। राज्य सभा सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम करीब 11:45 बजे हेलीकॉप्टर से सभा स्थल पर पहुंचे। इस दौरान 18 गांवों तथा 24 मजरों के लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने सांसद से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के निराकरण की मांग की। पनगरा के मुस्लिम समुदाय ने कब्रिस्तान एवं ताजिया के रास्ते को चोरी छिपे प्रशासन द्वारा नीलाम कर दिए जाने की बात कही। कहा कि वर्षों से कब्रिस्तान व ताजिया का रास्ता है। स्थानीय प्रशासन की साठगांठ से जिला प्रशासन ने एक व्यक्ति को सौंप दिया है। ऐसे में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। निठुवा ग्राम प्रधान रानी पांडेय ने सांसद को पत्र सौंपा। कहा कि बड़ैछा व सलामतपुर रंज नदी के किनारे पर बसा है। यहां कच्चे घाट हैं। इससे आवागमन बाधित है। क्षेत्र का पिछड़ापन अभी तक नहीं दूर हुआ। लोग विकास को तरस रहे हैं। सभा के बाद सांसद निठुवा के मजरा सलामतपुर गए। उन्होंने अपनी निधि से सड़क बनवाने की घोषणा की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें